पीयूष मिश्रा, कंडाघाट (हिमाचल प्रदेश), NIT:

गुरुवार 1 अगस्त को हिमाचल प्रदेश के कालका शिमला विश्व धरोहर हैरिटेज रेलवे के कंडाघाट रेलवे स्टेशन पर गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल, सोलन द्वारा विद्यार्थियों ने शिक्षा के उद्देश्य से भ्रमण किया।

स्टेशन सुपरिंटेंडेंट दिनेश शर्मा ने सभी विद्यार्थियों को रेलवे की कार्यप्रणाली के बारे मे बताया और स्टेशन ,झ स्कूल एवं सभी सार्वजनिक स्थानों को साफ सुथरा रखने के लिए कहा और सभी को बताया कि बिना टिकट यात्रा न करे। सभी विद्यार्थियों ने यह जानकारी ली। स्टेशन सुपरिंटेंडेंट दिनेश शर्मा ने सभी बच्चों को चॉकलेट वितरित की। सभी बच्चों को रेलगाड़ी के द्वारा सोलन भेजा गया, बच्चों ने रेल यात्रा का सफर कर आंनद लिया।इस मौके पर गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल के टीचर अर्चना, नीरजा, राजिंदर, पूजा, संदीप,प्रतिका, ललिता सहित लगभग 100 विद्यार्थियों ने रेलवे स्टेशन भ्रमण किया।
स्टेशन सुपरिंटेंडेंट दिनेश शर्मा ने सभी आगंतुकों एवं स्कूल की प्रिंसिपल मिसेज माथुर का आभार व्यक्त किया।
