साबिर खान, मथुरा/लखनऊ (यूपी), NIT:

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति उत्तर प्रदेश ने वृंदावन में बढ़ते हुए जाम की समस्या को लेकर ई रिक्शा को व्यवस्थित करने के लिए नंबरिंग अभियान चलाया। गुरुवार को ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति व नारी शक्ति उड़ान महिला संगठन के साथ तत्वधान में वृंदावन में बढ़ते हुए हुए ई रिक्शा के कारण जाम लगने की समस्या को मध्य नजर रखते हुए आज रमन रेती पुलिस चौकी वृंदावन पर कैंप लगाकर वृंदावन वाले ई-रिक्शा को नंबर प्रदान किए जिससे आने वाले दिनों में किराया और रूट यातायात पुलिस के सहयोग से निर्धारित किया जा सके, आने वाले दिनों में श्रद्धालुओं को जाम और किराए से सहूलियत मिलेगी आज से इस अभियान का शुभारंभ सामाजिक कार्यकर्ता एडवोकेट प्रतिभा शर्मा के करते हुए कहां की समिति के द्वारा चलाई गई अभियान की सराहना करते हुए पूरी टीम को बधाई देते हुए का कहां की यह अभियान निश्चित रूप से जाम से मुक्ति दिलाएगा।

अभियान को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने बताया कि हमारे जनपद में लगभग दो हजार ईरिक्शा है सबसे अधिक वृंदावन में है उसके बाद मथुरा सबसे कम गोवर्धन में हैं सबसे पहले इस अभियान के अंतर्गत वृंदावन को चुना l इस कैंप के माध्यम से यहां की यातायात व्यवस्था को सुचारु किया जा सके और जाम मुक्त वृंदावन हो सके l आज हमारे द्वारा प्रथम दिन 120 ई-रिक्शा को नंबर दिए गए हैं। यह कैंप लगाकर चलेगा कैंप से मिले डाटा को हम यातायात पुलिस के माध्यम से रूट वा किराया निर्धारित करेंगे जिससे से आने वाले श्रद्धालुओं को सहूलियत मिलेगी। इस अवसर पर नारी शक्ति उड़ान की अध्यक्ष कुमारी नीतू यादव मीडिया प्रभारी हेमंत अग्रवाल प्रदेश संगठन मंत्री मुकेश शर्मा डॉ हरी बाबू सम्राट, पवन कुमार गुप्ता सरस्वत, राहुल सारस्वत, किशनवीर सिंह, वर्षा चौधरी, पूनम सिंह, रमा शर्मा आदि प्रमुख उपस्थित थे।
