बालिका सुरक्षा एवं जागरुकता अभियान के तहत छात्राओं को किया गया जागरूक | New India Times

वी.के.त्रिवेदी ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:बालिका सुरक्षा एवं जागरुकता अभियान के तहत छात्राओं को किया गया जागरूक | New India Times

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर स्कूल की छात्राओं को सुरक्षा सम्बंधित जागरुकता प्रदान किए जाने के उद्देश से जनपद लखीमपुर खीरी के सिंगाही थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेहरू कन्या इंटर कॉलेज बेलरायां में बालिका सुरक्षा और जागरुकता अभियान के अंतर्गत सिंगाही थाना अध्यक्ष अजय कुमार राय व एसआई टीटू कुमार स्कूल पहुंचकर बालिकाओं को अपनी सुरक्षा कैसे करें उससे सम्बंधित टिप्स बताए और कहा कि आप लोगों को किसी से डरने की कोई जरुरत नहीं है, आपको किसी भी प्रकार की विद्यालय आने जाने में समस्या होती है या आपको किसी भी प्रकार का संदेह महसूस हो तो आप निडर होकर पुलिस को सूचना दें या डायल 100 व 1090 पर काल करके सूचित करें, पुलिस आपकी सेवा में सदैव तत्पर रहेगी।
इस मौके पर समस्त स्कूल के अध्यापक व अध्यापिका सहित बड़ी संख्या में बालिकाएं मौजूद रहीं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.