अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति भारत की राष्ट्रीय सचिव सरोज जोशी अपने पुत्र समेत लगभग एक महीने से हैं गायब, अभी तक नहीं लगा कोई सुराग | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल (मप्र), NIT:

अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति भारत की राष्ट्रीय सचिव सरोज जोशी अपने पुत्र समेत लगभग एक महीने से हैं गायब, अभी तक नहीं लगा कोई सुराग | New India Times

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से महिला पत्रकार एवं अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति भारत की राष्ट्रीय सचिव सरोज जोशी अपने पुत्र ऋषभ के साथ लगभग एक महीने से लापता हैं जिन का भोपाल पुलिस अभी तक कोई सुराग नहीं लगा पायी है साथ ही साथ उनका मोबाईल नंबर -98260-73771/ 62651-55486 और ऋषभ 99810-66515 भी बंद आ रहा है।
इस संबंध में ABPSS का प्रतिनिधि मंडल नवागत आईजी योगेश देशमुख से कुलाकात कर पूरी स्थिति से अवगत कराया था जिस पर उन्होंने डीआईजी इरशाद वली को उचित और कठोर कार्यवाही के निर्देश दिए थे लेकिन उसके बावजूद अभी तक पुलिस ने इस ओर कोइ ठोस क़दम नहीं उठा पाई है जिससे उनके रहस्मय तरीक़े से गायब होने का पर्दा उठ सके।

शहर के किसी घर में लड़के की किलकारी गूंजे और उस क्षेत्र के किन्नरों को जानकारी न मिले, यह नामुमकिन है, इस मामले में किन्नरों के भेदियों ने पुलिस के मुखबिरों को बहुत पीछे छोड़ रखा है। क्राइम और क्रिमनल के बारे में सुराग देने के लिए पुलिस के पास मुखबिरों की सशक्त टीम होती है। इसी तरह किसी घर में बच्चों के जन्म की सूचना पाने के लिए किन्नरों की भी अपनी टीम होती है। आज के दौर में पुलिस के मुखबिर फेल हैं, मगर मजाल क्या है कि किन्नरों के मुखबिरों से कोई सूचना छूट जाये। लेकिन पत्रकार के मामले दोनों ही टीमें फेल दिख रही हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.