बहराइच जिला में योगी सरकार की राज्य मंत्री अनुपमा जायसवाल का हुआ भव्य स्वागत | New India Times

फराज अंसारी, बहराइच ( यूपी ), NIT; ​​
बहराइच जिला में योगी सरकार की राज्य मंत्री अनुपमा जायसवाल का हुआ भव्य स्वागत | New India Timesउतर प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनने के बाद आज जनपद में पहली बार जिले में पहुचीं प्रदेश की बेसिक शिक्षा मंत्री अनुपमा जायसवाल का घाघरा घाट से ही स्वागत का सिलसिला शुरू हो गया। बहराइच तक भाजपाइयों ने मंत्री महोदया का जोरदार स्वागत किया।इस दौरान उन्हें माला पहनकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर भारी मात्रा में अतिशबाजी भी की। ​बहराइच जिला में योगी सरकार की राज्य मंत्री अनुपमा जायसवाल का हुआ भव्य स्वागत | New India Timesबहराइच में स्वागत करते हुए बीजेपी के  पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ताओं में भारी जोश दिखाई दिया। जय श्री राम के नारों से कार्यकर्ताओ ने ढोल बाजे आतिशबाजियों से जबरदस्त स्वागत किया। मा० मंत्री श्रीमती अनुपमा जायसलाल का स्वागत में कोई कसर नगर व्यापारी प्रकोष्ठ द्वारा भी नहीं छोड़ी। इस भव्य स्वागत के जुलुस में भाजपा जिलाध्यक्ष श्यामकरण टेकडीवाल, बृजेश गुप्ता राहुल राय गुलाब चन्द्र शुक्ला,आदि बहुत सारे भाजपा पार्टी के पदाधिकारीयो सहित कार्यकर्ता का एक हुजूम दिखा। जनपद में योगी सरकार से जनता को बहुत सी उम्मीदें हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article