सैलानी ट्रस्ट की अस्थाई समिती को बर्खस्त करने की मांग लेकर वक्फ बोर्ड अध्यक्ष को दिया गया ज्ञापन | New India Times

कासिम खलील, बुलढाणा(महाराष्ट्र), NIT;​सैलानी ट्रस्ट की अस्थाई समिती को बर्खस्त करने की मांग लेकर वक्फ बोर्ड अध्यक्ष को दिया गया ज्ञापन | New India Timesबुलढाणा जिला के ग्राम पिंपलगाव सराय के पास हाजी हजरत अ.रहेमान उर्फ सैलानी बाबा की दरगाह है। जहां प्रति वर्ष होली के समय उर्स लगता है।जिसमें देश भर से लाखों की संख्या में भाविक पहुंचकर करोडों रुपए एवं आभुषण दान में देते हैं किंतु दरगाह की देखभाल करने वाले अस्थाई समिती आने वाले राशि की घोषणा नहीं करती है, सइस प्रकार का आरोप भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के बुलढाणा जिला महामंत्री वसीम शेख ने लगाते हुए इस अस्थाई समिती को बर्खास्त करने की मांग वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष एम.एम.शेख को ज्ञापन दे कर की है।​सैलानी ट्रस्ट की अस्थाई समिती को बर्खस्त करने की मांग लेकर वक्फ बोर्ड अध्यक्ष को दिया गया ज्ञापन | New India Timesज्ञापन में कहा गया है कि सैलानी बाबा की दरगाह के देखभाल के लिये महाराष्ट्र वक्फ बोर्ड ने अस्थाई समिती गठीत की है, जो सैलानी बाबा ट्रस्ट रजि.नं. डब्ल्युबी-212 के नाम से है। इस ट्रस्ट के अध्यक्ष का पदभार पिछले 15-20 वर्षों से एक ही व्यक्ती के पास है, जिस के कारण सैलानी का विकास रुका हुआ है। सैलानी में आने वाले भाविकों को किसी भी प्रकार की कोई सुविधा उपलब्ध नहीं कराई जाती है। दरगाह के अतराफ की पुरी जमीन मुजावर परिवार की है। जहां पर वे खेती करते हैं. ऐसे में जब तक स्थानिक मुजावरों को विश्वास में नहीं लिया जाता तब तक सैलानी का विकास असंभव है। इन सभी बातों को देखते हुए सैलानी ट्रस्ट की अस्थाई समिती को बर्खास्त किया जाए ताकि सैलानी का विकास हो तथा नव गठीत समिती में हर 2-3 साल के बाद बदल किये जाने की मांग ज्ञापन के अंत में भाजपा पदाधिकारी वसीम शेख ने वक्फ बोर्ड अध्यक्ष से प्रत्यक्ष मुलाकात कर ज्ञापन में की है।​सैलानी ट्रस्ट की अस्थाई समिती को बर्खस्त करने की मांग लेकर वक्फ बोर्ड अध्यक्ष को दिया गया ज्ञापन | New India Times

  • ट्रस्ट अध्यक्ष पर मनमानी का आरोप

सैलानी बाबा ट्रस्ट के अध्यक्ष के रुप में बुलढाणा निवासी अ.समद अ.शे.चांद कई वर्षो से पदभार संभाले हुए. अध्यक्ष की मनमानी के खिलाफ ट्रस्ट के सचिव अ.हमीद अ.कदीर तथा सदस्य जहीरोद्दीन अमीरुद्दीन सौदागर ने मोर्चा खोलते हुए अध्यक्ष के खिलाफ और उनकी मनमानी का भंडाफोड करते हुए 17 मार्च को महाराष्ट्र वक्फ बोर्ड को लिखीत शिकायत देते हुए आरोप लगाया है कि अध्यक्ष किसी भी सदस्य को विश्वास में लिये बगैर ही अपनी मनमानी कर रहे हैं। ट्रस्ट के उत्पन्न पर भी सवाल खडा किया गया है। दर्गाह में लगी दान पेटियां सैलानी में न खोलते हुए बुलढाणा में दान पेटियां फोडी जाती हैं। इस प्रकार की अनेक अनियमितता ज्ञापन में दर्शाई गई है।

  • अध्यक्ष ने पत्रकार को धमकाया

इस साल 21 मार्च को सैलानी उर्स का समापन फातेहाखानी के साथ हुआ. इसी दिन सैलानी बाबा की दरगाह में मौजुद दान पेटियाँ बुलढाणा लाई जाती है। अंदर दरगाह में दान पेटियां खोलकर दान बोरों में भरा जा रहा था तब दरगाह के दोनों मुख्य दरवाजे बंद कर दिये गए थे। तभी जिले के पिंपलगांव राजा के पत्रकार मो.हसन इनामदार दरगाह के पास पहुंचे,  तो उन्हें अंदर दान पेटियां खुली हुई नजर आईं तो उन्होंने अपने मोबाइल में विडीयो शुटिंग शुरू कर दी, तो दरगाह में मौजूद ट्रस्ट अध्यक्ष अ.समद ने उन्हें शुटींग से रोकते हुए पुलिस कार्रवाई करने की धमकी देते हुह जोर-जोर से चिल्लाने लगे और पत्रकार को गालियां दी। यह घटना पत्रकार ईनामदार ने अपने मोबाईल में रिकॉर्ड कर ली। फिलहाल यह विडीयो सोशल मिडीया पर भी वायरल हो रहा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article