संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

शहर में सघन वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए शहर के अंदर 810 स्थानों पर 10,000 से अधिक पौधे लगाए जाएंगे। पौधे लगाने से पूर्व गड्ढों की नंबरिंग करने के साथ ही एक- एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी को उसका प्रभारी भी बनाया जाएगा। यह निर्देश कलेक्टर श्री अनुराग चौधरी ने शनिवार को वृक्षारोपण के लिए स्थानों का चयन करते समय अधिकारियों को दिए हैं। कलेक्टर ने शहर भ्रमण के दौरान सिटी सेंटर हुरावली स्थित नगर निगम के ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण भी किया।
निरीक्षण के दौरान सीईओ स्मार्ट सिटी श्री महीप तेजस्वी, अपर कलेक्टर श्री आलोक सिंह , श्री संदीप कैरकट्टा, अपर आयुक्त नगर निगम श्री नरोत्तम भार्गव, पार्क अधिकारी श्री मुकेश बंसल, एसडीएम श्री बनवारिया सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
