कार ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, महिला की मौत, पति घायल | New India Times

हाशिम अंसारी, ब्यूरो चीफ, सीतापुर (यूपी), NIT:

कार ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, महिला की मौत, पति घायल | New India Times

शहर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार की शाम एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी जिससे बाइक पर सवार महिला की मौत हो गई जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार हरगांव थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर निवासी अनिल कुमार (42) व उनकी पत्नी उमा देवी (40) के साथ बाइक से जा रहा था। सीतापुर-लखीमपुर मार्ग पर शहर कोतवाली क्षेत्र के गुजरा गांव के पास वह जैसे ही पहुंचा कि तभी एक तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए जिनको जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उमा को मृत घोषित कर दिया। जबकि उसके पति अनिल का इलाज चल रहा है। हादसे का शिकार दंपति आंख अस्पताल से अपनी भतीजी को देखकर वापस घर जा रहे थे। घटना की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

शाहमहोली पुलिस ने किया प्रसंसनीय कार्य

कार को कब्जे में लेकर उसकी तलाश ली गईं जिसमें नोटों से भरी चादर में बंधी गठरी पुलिस को प्राप्त हुई जिसको साहमहोली चौकी इंचार्ज राजेश सिंह, एच् सी अंगद सिंह, कॉन्स्टेबल धर्मेश यादव ने संयुक्त रूप से जिम्मेदारी के साथ नोटों को मौजूद पब्लिक के सामने गिनवा कर जो एक लाख अट्ठावन हज़ार पांच सौ चालीस रुपये व अन्य खुदरा सिक्के जिनका वजन लगभग 5 किलो आंका गया को अपने कब्जे में लिया व रुपयों के मालिक के रिस्तेदार के मुताबिक कार सवार यह चंदे का रुपया गुरद्वारे लेकर जा रहे थे।
जसवीर सिंह (मांडू), मनप्रीत सिंह, भूपेंद्र सिंह, हरसिमरन सिंह व काबिल सिंह निवासी संकरपुर को सुख राम यादव प्रधान गुरायीपुर व राम हेत मिर्जापुर निवासी व अन्य गणमान्य लोगों की उपस्थित में सुपुर्द कर दिया।
गुरद्वारे के रुपयों को सुरक्षित पा कर सरदारों व मौजूद लोगों ने शाहमहोली पुलिस की कोटि, कोटि प्रसंसा की।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.