दयाशंकर पांडेय, ब्यूरो चीफ, प्रतापगढ़ (यूपी), NIT:

प्रतापगढ़ जिला के थाना जेठवारा में सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के एक गांव में एक 10 वर्षीय विकलांग लड़की के साथ दुष्कर्म करने की शर्मनाक वारदात सामने आई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।
जानकारी के अनुसार राम बहादुर पुत्र अलगू नि0 अकारीपुर, फूलपूर थाना जेठवारा जनपद प्रतापगढ़ द्वारा एक 10 साल की नाबालिग लड़की जो पैर से विकलांग है से दुष्कर्म का करने मामला सामने आया है। इस सम्बन्ध में स्थानीय थाना पर मु0अ0सं0- 155/19 धारा 376, 511, 506 भादवि व 9एम/10 पोक्सो एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया है और आज दिनांक 04.06.2019 को उ0नि0 अजय कुमार व उ0नि0 सतीश कुमार यादव मय हमराह द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर उक्त मुकदमें में फरार चल रहे वांछित अभियुक्त राम बहादुर पुत्र अलगू नि0 अकारीपुर, फूलपूर थाना जेठवारा जनपद प्रतापगढ़ को थाना क्षेत्र जेठवारा के जेठवारा तिराहा से गिरफ्तार किया गया है।
