धुलिया शहर के दो गुटों में खूनी संघर्ष, लगभग एक दर्जन गाड़ियों में तोड़फोड़, एक हालत गंभीर, बच्चों के मारपीट को लेकर हुआ विवाद | New India Times

अब्दुल वाहिद काकर, ब्यूरो चीफ, धुले (महाराष्ट्र), NIT:

धुलिया शहर के दो गुटों में खूनी संघर्ष, लगभग एक दर्जन गाड़ियों में तोड़फोड़, एक हालत गंभीर, बच्चों के मारपीट को लेकर हुआ विवाद | New India Times

धुलिया के आजाद नगर थाना क्षेत्र के अंसार नगर में सोमवार की देर रात एक ही समुदाय के दो गुटों में जमकर हंगामा हुआ और एक दूसरे पर जानलेवा हमले किए गए, इस दौरान सरेआम लोहे की रॉड के इस्तेमाल के साथ पथराव भी किया गया। हंगामे में एक दर्जन से भी अधिक मोटर साइकिल व चार पहिया वाहनों की तोड़ फोड़ की गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक विश्वास पांढरे, क्राइम ब्रांच प्रभारी अधिकारी हेमंत पाटील आदि लाव लश्कर के मौके वारदात पर पहुंचे और हालात को काबू में किया।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय मुसलमान और पर प्रांतीय मुस्लिम समाज के बच्चों की मारपीट को लेकर खूनी संघर्ष हुआ जिसमें एक के सिर पर पाइप से हमला किया गया, मस्तिष्क में गहरे जख्म के कारण रक्तस्रावबंद नहीं होने के कारण उसे नाशिक रेफर किया गया है। वहीं पर एक टायर की दुकान में अराजक तत्वों ने घुसकर कांच के शोरूम में जोरदार तोड़फोड़ की। देर रात तक दोनों गुटों की शिकायत पुलिस ने सुनी और मामला दर्ज कराई जाने की प्रक्रिया शुरू थी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.