सभी शासकीय कार्यालयों में पक्षियों के पानी पीने के लिए भी रखे जायेंगे सकोरे | New India Times

पवन परूथी/गुलशन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

सभी शासकीय कार्यालयों में पक्षियों के पानी पीने के लिए भी रखे जायेंगे सकोरे | New India Times

कलेक्टर श्री अनुराग चौधरी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि सभी अपने अपने कार्यालय परिसरों में पक्षियों के पानी पीने के लिए सकोरे रखें और सभी ग्राम पंचायतों, रेस्ट हाउस सहित अन्य शासकीय परिसरों में भी सकोरे रखे जायें।
तापमान बढ़ने के साथ ही गरमी का प्रकोप भी बढ़ रहा है। कभी हमारे घरों एवं आसपास के क्षेत्र में चहचहाने वाले पक्षी अब विलुप्त होते जा रहे हैं। हमें पक्षियों की चहचहाहट को बरकरार रखने के लिए कदम बढ़ाना होगा ताकि गरमी में पक्षी अपनी प्यास बुझा सकें। इसके लिए हम अपने घरों में पक्षियों के लिए सकोरे में पानी भरकर रख सकते है। इसके साथ ही सभी शासकीय कार्यालयों में एवं अन्य शासकीय परिसरों में भी सकोरे रखे जा रहे हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.