दस्तक अभियान के तहत ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

दस्तक अभियान के तहत ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न | New India Times

दस्तक अभियान के अन्तर्गत ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण अभियान शासकीय स्वास्थ्य केन्द्र तिरला मेंं आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में बी.एम.ओ. डॉ. अशोक कुमार पटेल, आयसीडीएस अधिकारी सत्यनारायण मकवाना, बीपीएम अमरसिंह देवन , बी. सी. एम. सुरेखा परिहार, बेम- लक्ष्मण शिवले, समस्त सुपरवाईजर, समस्त मेडिकल आफिसर, एमटीएस अरविंद गर्ग इन सभी की उपस्थितियों में ग्राम स्तरीय गतिविधियों के बारे में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा सहयोगी एवं आशा कार्यकर्ताओं को बताया गया जिसमें आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा आशा सहयोगी व आशा कार्यकर्ताओं को सामुहिक प्रशिक्षण दिया गया।

दस्तक अभियान के तहत ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न | New India Times

मुख्य गतिविधि के अन्तर्गत कुपोषित बच्चों की पहचान करना एवं प्रबंधन गंभीर एनीमिया की स्क्रीनिंग पहचान, विटामिन ए की खुराक 9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को पिलाना, बच्चों में निमोनिया की त्वरित पहचान, दस्त नियंत्रण, छुटे हुए बच्चों को टीकाकरण, स्तनपान संबंधी समझाइश, कम वजन वाले शिशुओं की देखभाल करना, कंगारू नदर केयर, जन्मजात विकृति की पहचान, 5 से 6 वर्षीय बच्चों की मृत्यु पर रिपोर्ट करना आदि के बारे में जानकारी दी गई।
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व आशा कार्यकर्ताओं को अधिकारीयों के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर समस्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा सहयोगी व आशा कार्यकर्ता, स्वास्थ्य विभाग का समस्त स्टॉप मौजूद रहा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.