ग्वालियर शहर में अधिकतर इलाकों में नलों में गंदा पानी आने की शिकायत | New India Times

पवन परूथी/गुलशन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

ग्वालियर शहर में अधिकतर इलाकों में नलों में गंदा पानी आने की शिकायत | New India Times

ग्वालियर शहर के अधिकांश क्षेत्रों में रहने वाले रहवासियों ने गंदा पानी आने की शिकायत की है। लोगों का कहना है कि कई दिनों से गंदे पानी की सप्लाई हो रही है, जिस पर कलेक्टर श्री अनुराग चौधरी ने नगर निगम एवं एसडीएम ग्वालियर सिटी श्री प्रदीप तोमर को निर्देश दिए थे कि मौके पर पहुँचकर स्थिति का जायजा लें और यदि गंदा पानी आ रहा है तो उसे चैक कराएं। यदि कहीं पर पाइप लाईन खराब होने के कारण खराब पानी आ रहा है तो उसे ठीक करवाएं। कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम श्री प्रदीप तोमर ने मौके पर पहुँचकर लोगों की समस्याऐं सुनीं। उन्होंने बताया है कि अभी इस क्षेत्र की पाइप लाईन सही करवा दी गई है। अब साफ पानी घरों तक पहुँचने लगेगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.