रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:
झाबुआ जिले के थांदला के धार्मिक मिलनसार बड़ौदा निवासी युवा संजय बरमेचा के ब्रेन हेमरेज की खबर से स्तब्ध थान्दला नगर के जैन सहित अनेक समाजजन उनकी कुशलता की मंगलकामना कर रहे हैं। फिलहाल उनका ऑपरेशन स्टर्लिंग हॉस्पिटल बड़ौदा में हो चुका है और वे अभी वेंटिलेटर पर हैं। संजय थान्दला निवासी वरिष्ठ समाजसेवी समीरमलजी बरमेचा के सुपुत्र हैं। आपको बता दें कि थान्दला नगर व आसपास में कोई भी व्यक्ति किसी भी जाति सम्प्रदाय को हो बीमारी के इलाज के लिए जब भी बड़ौदा जाता है व उसका पता चलते ही समीरमलजी हर प्रकार से उसकी यथा योग्य मदद के लिये हमेशा तत्पर रहते हैं। लम्बे समय से बड़ौदा में रहने के बावजूद उनका थान्दला से अनूठा रिश्ता आज भी कायम है। यही वजह है कि उनके सुपुत्र की कुशल एवं जल्द स्वास्थ्य सुधार के लिये थान्दला श्रीसंघ अध्यक्ष जितेंद्र घोड़ावत, पूर्वाध्यक्ष नगीनलाल शाहजी, समाजसेवी व्यवसायी मयूर तलेरा, अनिल भन्साली, राजेश बरमेचा, प्रवक्ता पवन नाहर सहित उनके स्नेहीजनों द्वारा स्थानीय महावीर भवन पर नवकार महामंत्र के जाप रखे जिसमें समाज के श्रावक – श्राविका ने महामंत्र के जाप करते हुए हुए जिनेश्वर देव से संजय के शीघ्र आरोग्यता की प्रार्थना की।

भगवान सेप्रार्थना करता हु की संजय को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करे ।