अविनाश द्विवेदी/विजय भदौरिया, भिंड (मप्र), NIT:
जिले में वैदिक रूट्स स्कूल में आज एक नई पहल देखने को मिली। जिले में अधिकतम तापमान लगभग 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है, तापमान को देखते हुए वैदिक रूट्स स्कूल के संचालक रोहित भदोरिया ने अपने ही स्कूल के बाहर मानपुरा में प्याऊ की व्यवस्था कर दी है जिससे वहाँ से आने व जाने वाले राहगीरों को पीने के पानी की उत्तम व्यवस्था मिल जाए। वहीं रोहित भदोरिया ने कहा की जनता की सेवा में हमेशा करता रहूंगा। वहीं स्कूल के संचालक द्वारा बताया गया के प्रत्येक रविवार को यहां पर पानी की जगह ग्लूकोस जनता को दिया जाएगा।
