1 मई को गंधवानी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा लोकसभा उम्मीदवार श्री छतर सिंह दरबार करेंगे जनसंपर्क | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

1 मई को गंधवानी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा लोकसभा उम्मीदवार श्री छतर सिंह दरबार करेंगे जनसंपर्क | New India Times

भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार छतर सिंह दरबार कल 1 मई को गंधवानी विधानसभा के पाक विकासखंड में जनसंपर्क प्रारंभ करेंगे। उनके साथ जनसंपर्क में बाग मंडल अध्यक्ष कैलाश झाबा, महामंत्री सुरेश सिसोदिया सहित वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। श्री दरबार अपना जनसंपर्क ग्राम मेरती से प्रारंभ करेंगे। 10.30 बजे आगर, 12 बजे टांडा, 1.30 बजे नरवाली, 2.30 बजे घटबोरी, 3.30 बजे अखाड़ा, 4.30 बजे झाबा, व श्याम 6बजे बाग क्षेत्र में जनसंपर्क कर मतदाताओं से आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। उक्त जानकारी भाजपा मीडिया प्रभारी ज्ञानेंद्र त्रिपाठी ने दी।

श्री मोघे 1 मई से तीन दिवसीय प्रवास पर
संगठनात्मक बैठकों में कार्यकर्ताओं को देंगे मार्गदर्शन

1 मई को गंधवानी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा लोकसभा उम्मीदवार श्री छतर सिंह दरबार करेंगे जनसंपर्क | New India Times

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व सांसद श्री कृष्ण मुरारी मोघे आगामी लोकसभा चुनाव की दृष्टि से 1 मई से तीन दिवसीय प्रवास पर धार संसदीय क्षेत्र में रहेंगे जहां वे वरिष्ठ पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की संगठनात्मक बैठक लेंगे। भाजपा संभागीय सह मीडिया प्रभारी ज्ञानेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि श्री मोघे 1 मई को प्रातः 11 बजे कुक्षी पहुंचेंगे जहां वे कुक्षी विधानसभा स्तरीय एक बैठक में कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे। दोपहर 3 बजे डही मंडल में जनप्रतिनिधियों की बैठक में भाग लेंगे वहीं शाम 6:00 बजे 6 पहुंचकर पुनः कुक्षी पहुंच गए एक संगोष्ठी में शामिल होंगे। तथा रात्रि विश्राम वही करेंगे। श्री मोघे 2 मई को गंधवानी में मंडल की बैठक में भाग लेंगे तथा दोपहर 4 बजे बलवारी हनुमान जी के दर्शन पश्चात जीराबाद व कछावदा सेक्टर की बैठक करेंगे। तथा शाम 6 मनावर पहुंचकर 6.30 बजे विधानसभा स्तरीय बैठक में उपस्थित रहेंगे तथा रात्रि विश्राम यही होगा। इसी प्रकार 3 मई को श्री मोघे 10 बजे बाकानेर में सेक्टर प्रभारियों की बैठक लेंगे व शाम 4:00 बजे उमरबन सेक्टर की बैठक में शामिल होकर शाम 6.30 बजे धरमपुरी मंडल की बैठक एवं रात्रि 8.30 बजे धामनोद मंडल के कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देंगे।

By nit