रेलवे सुरक्षा बल का ए एस आई दस हज़ार रूपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार, रेलवे स्टेशन के बाहर बस खड़ी करने के बदले में मांगी थी रिश्वत | New India Times

इम्तियाज़ चिश्ती, ब्यूरो चीफ, दमोह (मप्र), NIT:

रेलवे सुरक्षा बल का ए एस आई दस हज़ार रूपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार, रेलवे स्टेशन के बाहर बस खड़ी करने के बदले में मांगी थी रिश्वत | New India Times

दमोह रेलवे स्टेशन के आरपीएफ कार्यालय में पदस्थ एएसआई को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए सागर लोकायुक्त टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। स्टेशन पर ही सुलभ कॉम्प्लेक्स के पास से आरोपी को हिरासत में लेकर कोतवाली लेजाकर वहां आगे की कार्रवाई की गई। मामले में नूरी बस सर्विस के संचालक अकबर पठान से स्टेशन के पास से सवारी बिठाकर ले जाने के बदले हर माह रिश्वत लेता था। परेशान होने के बाद बस का संचालन करने वाले अमजद पठान ने करीब एक माह पूर्व लोकायुक्त सागर में श्किाायत की थी। वहीं आर पी एफ का ASI अवधेश इस बात पर सहमत हुए कि हर माह 10 हजार रुपए देते जाना तो वह परेशान नहीं करेंगे।

रेलवे सुरक्षा बल का ए एस आई दस हज़ार रूपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार, रेलवे स्टेशन के बाहर बस खड़ी करने के बदले में मांगी थी रिश्वत | New India Times

अकबर ने लोकायुक्त टीम के निर्देशन में आरोपी अवधेश मिश्रा को पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया। इसके बाद उसे रेलवे स्टेशन के बाहर सुलभ कॉम्लेक्स के समीप आरोपी एएसआई अवधेश कुमार मिश्रा रात के वक़्त स्टेशन परिसर में ही पीड़ित अकबर पठान ने 500 – 500 के 20 नोट दिए और लोकायुक्त को इशारा कर दिया। देखते ही देखते लोकायुक्त डीएसपी राजेश खेड़े पहले से फील्डिंग लगाए स्टॉफ के साथ आरोपी को पकडऩे दौड़े। इस बीच आरोपी ने काफी दौड़ाया लेकिन वह लोकायुक्त की गिरफ्त से बच नहीं सका। इस बीच एक आरक्षक को हाथ में चोट भी आई लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और आरोपी को धरदबोचा।

रेलवे सुरक्षा बल का ए एस आई दस हज़ार रूपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार, रेलवे स्टेशन के बाहर बस खड़ी करने के बदले में मांगी थी रिश्वत | New India Times

रेलवे सुरक्षा बल के ए एस आई अवधेश कुमार मिश्रा की कई दिनों से शिकायत आ रही थी। जैसे रेलवे का कोयला चोरी कराकर बिकवाना, सब्जी भाजी छोटे व्यपारियों से अवैध वसूली करना लेकिन बीती रात उस पर बस संचालक से रिश्वत लेने भारी पड़ गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article