कीटनाशक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर आयकर विभाग का छापा, व्यापारियों में मचा हड़कंप | New India Times

जितेंद्र वर्मा,  हरदा (मप्र), NIT; ​
कीटनाशक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर आयकर विभाग का छापा, व्यापारियों में मचा हड़कंप | New India Timesशनिवार दोपहर नगर के दो कीटनाशक दवा विक्रेताओं पर आयकर विभाग ने छापा मारकर दवाओं के खरीद-बिक्री के कागजों को जप्त कर उनके गोदामों को सील कर दिया। आयकर विभाग की 12 सदस्यीय टीम की कार्रवाई की जानकारी लगते ही नगर के व्यापारियों में हड़कंप मच गया और कई व्यापारिक प्रतिष्ठान देखते ही देखते बंद हो गए और कई व्यापारियों ने अपने फोन बंद कर लिए। ​कीटनाशक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर आयकर विभाग का छापा, व्यापारियों में मचा हड़कंप | New India Timesआधिकारिक सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार इटारसी और हरदा आयकर विभाग की संयुक्त टीम के 12 सदस्यों ने नगर के छीपानेर रोड़ पर स्थित गूर्जर कृषि सेवा केंद्र तथा खंडवा बायपास रोड़ पर स्थित नर्मदा एग्रो सर्विस पर छापा मारकर कार्रवाई की है। हालांकि मामले को लेकर अधिकारी फ़िलहाल कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। उनका कहना है कि अभी सम्बंधित प्रतिष्ठानों के खातों की जांच की जा रही हैं। पूरी जांच के बाद ही कुछ भी कहा जा सकेगा। सूत्रों के मुताबिक दोनों प्रतिष्ठानों पर आयकर विभाग ने बड़ी कर चोरी तथा अव्यवाहारिक लेन-देन की गड़बडी पकड़ी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.