भरत त्रिपाठी ने भाजपा कार्यकर्ताओं से पूरी तरह से चुनाव में लगकर राजेश वर्मा को भारी मतों से जिताकर केंद्र में मोदी सरकार बनाने के लिए की अपील | New India Times

हाशिम अंसारी, ब्यूरो चीफ, सीतापुर (यूपी), NIT:

भरत त्रिपाठी ने भाजपा कार्यकर्ताओं से पूरी तरह से चुनाव में लगकर राजेश वर्मा को भारी मतों से जिताकर केंद्र में मोदी सरकार बनाने के लिए की अपील | New India Times

भाजपा नेता भरत त्रिपाठी ने नगर भाजपा अध्यक्ष मनोज गुप्ता के निवास पर स्थित चुनाव कार्यालय पर पहुंच कर उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं व अपने समर्थकों से पूरी तरह से चुनाव में लगकर भाजपा प्रत्याशी राजेश वर्मा को भारी मतों से जिताकर केंद्र में मोदी सरकार बनाने के लिए अपील की। इस अवसर पर नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी विशाल कपूर के प्रतिष्ठान पर नगर के प्रमुख व्यापारियों के साथ बैठक कर मोदी सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए लोगों से देश की अस्मिता की रक्षा के लिए एक बार फिर से मोदी सरकार बनाने की पुरजोर अपील की। इस अवसर पर प्रमुख रुप से श्री नारायण मेहरोत्रा भगवानदीन त्रिवेदी राकेश मेहरोत्रा प्रवीण गुप्ता कमलेश त्रिवेदी माधव राम पाठक किन्न महराज मनमोहन गुप्ता रमानिकेत सिंह तोमर गोविंद गोपाल सिंह, सुधाकर महराज लोधू, सुरेश मौर्य, प्रमोद बाजपेई एडवोकेट, नगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता महामंत्री रामे बाजपेयी रामनरेश त्रिवेदी उमेश मिश्रा राजेन्द्र तिवारी एडवोकेट विनीत जायसवाल धर्मेंद्र पांडेय योगेश मिश्रा सहित भारी संख्या में क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक व व्यापारी भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.