पीएचई विभाग व ठेकेदार की मिलीभगत से नल जल योजना में हो रहा है गुणवत्ताहीन निर्माण कार्य | New India Times

त्रिवेंद्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

पीएचई विभाग व ठेकेदार की मिलीभगत से नल जल योजना में हो रहा है गुणवत्ताहीन निर्माण कार्य | New India Times

सागर जिला के देवरी के ग्राम पंचायत छिंदली व कासखेडा में ग्रामीणों के लिये पीने के पानी की व्यवस्था के लिये शासन की नल जल योजना के माध्यम से पीएचई विभाग द्वारा टंकी निर्माण व पाईप लाईन डाली जा रही है जो कि पूरा निर्माण कार्य ठेकेदार व पीएचई एसडीओ द्वारा गुणवत्ताहीन किया जा रहा है। पहले तो टंकी निर्माण में लोकल सामग्री लगायी गई व पाईप लाईन डालने के लिए जो सडक खोदी गई उसमें पाइप भी लोकल डाले गये व लाईन बिना चेक किये हुये खूदी गई सडक को भी गुणवत्ताहीन सामग्री लगाकर आठ इंच की सडक को मात्र दो या तीन इंच ढाला जा रहा है।

पीएचई विभाग व ठेकेदार की मिलीभगत से नल जल योजना में हो रहा है गुणवत्ताहीन निर्माण कार्य | New India Times

ग्राम छिंदली में तो मात्र 6 दिन में ही सडक उखडने लगी है। ऐसा ही मामला ग्राम कासखेडा में कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल के सामने वाली सडक का हाल है जो अभी पाईप लाईन डालकर सडक को मात्र दो तीन इंच गुणवत्ताहीन सामग्रीलगाकर ढाल रहे हैं। जब मजदूरों से पूछा गया कि गुणवत्ताहीन सामग्री कम सीमेन्ट लोकल रेत का उपयोग क्यों कर रहे हो तो उन्होंने कहा की जैसा आदेश हम लोगों को ठेकेदार व एसडीओ मेडम ने दिये हैं वैसा काम हम लोग कर रहे हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.