संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर जोन के निर्देशन में बनाई गई स्पेशल टीम के द्वारा चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत उप निरीक्षक सुरजीत सिंह परमार को बड़ी सफलता हासिल हुई है। इस दौरान वारंट टीम ने 13 साल से फरार स्थाई वारंटी को धर दबोचा है। उप निरीक्षक सुरजीत सिंह परमार ने बताया कि टीम द्वारा थाना माधौगंज ग्वालियर के अपराध क्रमांक 142/77 धारा 420, 468, 471 आईपीसी सन 2006 के स्थाई वारंटी तकदीर सिंह पुत्र जगन्नाथ पाल उम्र 65 वर्ष को उसके गांव ग्राम महटौली थाना अमराहट कानपुर देहात उप्र से गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि वारंटी ने आर्मी भर्ती में फर्जी अंकसूची लगाई थी व वर्तमान में वह उप्र होमगार्ड से रिटायर्ड हो चुका है। इस दौरान सम्पूर्ण कार्यवाही में उप निरीक्षक सुरजीत सिंह परमार के साथ हरिओम शर्मा, शिवशान्त पांडेय, सूरज आदि की सराहनीय भूमिका रही।
