इन्द्रपाल हत्याकांड का मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

इन्द्रपाल हत्याकांड का मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार | New India Times

उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी के थाना पसगवां पुलिस द्वारा इन्द्रपाल हत्याकाण्ड के मुख्य अभियुक्त सुनील को आलाकत्ल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है।

आपको बता दें कि दिनांक 20.04.19 को थाना पसगवां क्षेत्रान्तर्गत शादी समारोह में हुए विवाद के पश्चात इन्द्रपाल निवासी ग्राम नयागावं जाट थाना पसगवां की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। जिसके संबंध में थाना पसगवां में दो नामजद आरोपियों के विरुद्ध हत्या का अभियोग पंजीकृत कर पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था।जिसके मद्देनजर दिनांक 21/22.04.19 की रात्रि में थाना पसगवां पुलिस द्वारा हत्याकाण्ड के मुख्य अभियुक्त सुनील कुमार उर्फ छंगा पुत्र रामऔतार निवासी ग्राम नयागावं जाट थाना पसगवां जनपद खीरी को खजुहा अड्डा ग्राम सिसौरा नासिर के पास से आलाकत्ल 01 अदद तमंचा 315 बोर मय 01 अदद खोखा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.