कृषि विभाग का अधिकारी पांच हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार | New India Times

इम्तियाज़ चिश्ती, ब्यूरो चीफ, दमोह (मप्र), NIT:

कृषि विभाग का अधिकारी पांच हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार | New India Times

दमोह जिले में शासकीय कर्मचारी अधिकारियों को रिश्वत की लत कुछ इस तरह लगी हुई है कि ये अपनी हरकतों से बाज नहीं आते, आए दिन कोई ना कोई शासकीय अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा जाता है। अभी एक सप्ताह भी नहीं बीता था जब हटा नगरपालिका का इंजीनियर 60 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गत था। लेकिन अब तो हद ही हो गई, दूसरा मामला महज 5 हजार की रिश्वत लेते दमोह जिले में एक और अधिकारी सागर लोकयुक्त की गिरफ्त में आया है। मंगलवार सुबह दमोह तेन्दूखेड़ा में पदस्थ कृषि विभाग के अधिकारी को पांच हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया है।

कृषि विभाग का अधिकारी पांच हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार | New India Times

बताया गया है कि कृषि विभाग अधिकारी एम डी कुमार मृदा परीक्षण पर लगे तीन लड़कों से पैसों की मांग की गई थी जिसकी शिकायत तीनों लड़कों द्वारा सागर लोकयुक्त से की गई थी जिन्हें सागर लोकयुक्त टीम ने आज सुबह आठ बजे किराए के मकान में पांच हजार रुपए लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। तेन्दूखेड़ा थाने में कार्यवाही की जा रही है। सागर लोकयुक्त टीआई बी.एम द्विवेदी सहित पुलिस द्वारा पांच हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के अनुसार आवेदकों कृष्ण घोषी से तेन्दूखेड़ा कृषि विभाग अधिकारी एम डी कुमार को मृदा परीक्षण सेंपल पास करने की एवज में पैस मांगे गए थे जो लोकयुक्त सागर टीम ने उन्हें आज सुबह धर दबोचा तेन्दूखेड़ा थाने के अभी कार्यवाही जारी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.