शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कैरियर काउंसलिंग मेले का हुआ आयोजन | New India Times

रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कैरियर काउंसलिंग मेले का हुआ आयोजन | New India Times

झाबुआ राणापुर नगर के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों का शासन की योजना अन्तर्गत कैरियर काउंसलिंग मेले का आयोजन किया गया। जिसमें विकासखण्ड के बन, मोरडूण्डिया कन्या परिसर, कन्या राणापुर, बालक राणापुर आदि विद्यालयों से 181 छात्र-छात्राएं, शिक्षकों के साथ कैरियर मेले में शामिल हुए। जिसमें विद्यार्थियों को संस्था के प्रभारी प्राचार्य खुजेमा अली एवं कैरियर काउंसलिंग राजेश गौड़ व मनमोहन दूर्गेशवर द्वारा कैरियर की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को कैरियर के 7 क्षेत्राें कृषि, कला, वाणिज्य, विज्ञान एवं तकनीकी, ललित कला, सैन्य क्षैत्र, आरोग्य एवं जैविक विज्ञान के क्षैत्र में संभावना के बारे में बताया गया व अभिरूची एवं अभि क्षमता परिक्षण के परिणाम के आधार पर उनको प्राप्तांको एवं रूचि के अनुसार कक्षा 11वीं में विषय का चयन करने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.