राजस्थान में कांग्रेस ने आरक्षित वर्ग को आरक्षित सीट के साथ दो जनरल सीट से भी बनाया लोकसभा उम्मीदवार | New India Times

अशफाक कायमखानी, जयपुर (राजस्थान), NIT:

राजस्थान में कांग्रेस ने आरक्षित वर्ग को आरक्षित सीट के साथ दो जनरल सीट से भी बनाया लोकसभा उम्मीदवार | New India Timesहालही में सम्पन्न हुये विधानसभा चुनाव में पहले के मुकाबले आरक्षित सीट के अलावा जनरल सीट से आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के अच्छी तादाद में जीत हासिल करने से उत्साहित कांग्रेस के लोकसभा चुनाव में जनरल सीट से दो उम्मीदवार आरक्षित वर्ग से चुनावी मैदान में उतारने के बाद कुल 25 लोकसभा सीटों में से अब तक 19 उम्मीदवारों की जारी सूची में एससी/एसटी के उम्मीदवारों की तादाद कम से कम 9 होना तय हो चुका है।
राजस्थान में कुल 25 लोकसभा सीट में से एससी/एसटी वर्ग के लिये कुल 7 सीट आरक्षित होने के बावजूद कांग्रेस ने टोंक-सवाईमाधोपुर से नमोनारायण मीणा व कोटा सीट से रामनारायण मीणा को जनरल सीट से उम्मीदवार बनाकर एक नया पासा फेंककर चुनाव जीतने का प्रयास किया है।

दो महिने पहले सम्पन्न हुये राजस्थान विधानसभा चुनावों में आरक्षित वर्ग के अनेक नेताओं के जनरल सीट से चुनाव लड़कर विधायक बनने के बाद से ही लगने लगा था कि कांग्रेस अब की दफा लोकसभा चुनाव में आरक्षित वर्ग को अधिक सीटों पर उम्मीदवार बना सकती है।
2018 के विधानसभा चुनाव में जनरल सीट से आरक्षित वर्ग के नेताओं के चुनाव लड़कर विधायक बनने वालों में कांग्रेस की तरफ से पीपलदा से रामनारायण मीणा, दौसा से मुरारी मीणा, देवली-उनीयारा से हरीस मीणा व जैसलमेर से रुपाराम मेघवाल शामिल हैं। जबकि भाजपा की तरफ से जनरल सीट जहाजपुर से गोपीचन्द मीणा विधायक बने हैं व। भाजपा-कांग्रेस के अलावा निर्दलीय तौर पर जनरल सीट से आरक्षित वर्ग के नेताओं के विधायक बनने वालों में महुआ से ओम प्रकाश हूड़ला (मीणा), थानागाजी से कांति मीणा व गंगापुर सीटी से रामकेश मीणा भी जनरल सीट से चुनाव जीत कर विधायक बने हैं। यानि कुल 200 सीट में से 59 विधायक आरक्षित सीट से व 8 विधायक जनरल सीट से जीतकर विधायक बनने के बाद कुल 67-व विधायक आरक्षित वर्ग से तालूक रखने वाले हैं।

कुल मीलाकर यह है कि राजस्थान में बीटीपी से गठबंधन नहीं होने के बाद उसको ढंग से काऊंटर करने के लिये एवं मौजूदा विधानसभा में सात मीणा विधायकों के जनरल सीटो से चुनाव लड़कर विधायक बनने का फायदा उठाने के खातिर कांग्रेस ने रामनारायण मीणा को कोटा से व नमोनारायण मीणा को टोंक-सवाईमाधोपुर जैसी जनरल सीट से लोकसभा उम्मीदवार बनाया है।

By nit