नरेंद्र इंगले, ब्यूरो चीफ, जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:
आगामी लोकसभा के चुनावों के लिए सत्तापक्ष भाजपा ने प्रचार अभियान में काफ़ी बढत हासिल कर ली है। इसी बीच “संकल्प विजय रैली 2019” के तहत महाराष्ट्र के जलसंसाधन मंत्री श्री गिरीश महाजन ने अपने गृह निर्वाचन क्षेत्र जामनेर से भाजपा के प्रचार अभियान का आरंभ किया है ! शहर स्थित निगम तिराहे से महाजन ने स्वयम हेल्मेट पहनकर बुलेट पर सवार होकर रैली का नेतृत्व किया और कार्यकर्ताओ का हौसला बढाया। इस रैली में जहां मंत्रीजी खुद हेल्मेट पहने थे वहि रैली मे शामील अन्य मोटर साईकिल सवार कार्यकर्ता खुले सिर हि पार्टी के झंडो के साथ दिखाई पडे। क्षेत्र में के लगभग सभी बडे कसबो और गांवो मे संकल्प रैलीया निकाली गयी ! विदीत हो कि उत्तर महाराष्ट्र समेत राज्य मे संपन्न निकाय चुनावो मे सरकार विरोधी माहौल के बावजुद भी भाजपा के लिए जीत कि गारंटी बन चुके महाजन को लोकसभा चुनाव मे पार्टी ने उत्तर महाराष्ट्र कि कुल 8 सिंटो कि जिम्मेवारी सौंपी है जिसमें जलगांव कि 2, धुलिया, नंदुरबार, नासिक, अहमदनगर कि कुल 6 इस तरह 8 सीटों का समावेश है।
