बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, नगदी के साथ सोने-चांदी के जेवरात पर किया हाथ साफ, चोरी का बक्सा बरामद | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, नगदी के साथ सोने-चांदी के जेवरात पर किया हाथ साफ, चोरी का बक्सा बरामद | New India Times

डबरा सिटी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ढीमर मोहल्ले में अज्ञात चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए मकान के अंदर से सोने चांदी के आभूषण सहित नगदी लेकर फरार हो गए। चोरी के दौरान चोर एक बक्सा भी साथ ले गए थे जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है।

पुलिस उप निरीक्षक रमेश चंद परिहार के अनुसार फरियादी वीरेंद्र पुत्र रामकिशन 47 वर्ष निवासी ठाकुर बाबा रोड लाइन सिटी थाने में तहरीर दर्ज कराई है कि उसका मकान सूना था, 3 मार्च की दरमियानी रात अज्ञात चोर ₹10000 नगद और सोने चांदी के आभूषण चोरी करके ले गए।

सिटी पुलिस ने चोरी के मामले में फरियादी की ओर से एफआईआर दर्ज करने के बाद पड़ताल शुरू की तो जांच पड़ताल में पुलिस को रेलवे कॉलोनी के पीछे बने एक मंदिर से चोरी गया बक्सा पुलिस ने बरामद कर लिया जिस बक्से के अंदर कपड़ों के अलावा और भी सामान था जो सुरक्षित है लेकिन सोने चांदी के आभूषण और नगदी गायब मिले। चोरी के इस मामले में पुलिस के सामने अभी भी चुनौती बनी हुई है कि चोरी करने वाले चोर कौन थे, चोरों की संख्या कितनी थी, चोरी का सामान और सोने चांदी के आभूषण चोरों ने कहा बेचे हैं, चोरी किए गए नगदी रुपयों कहां- कहां और किन परिस्थितियों में खर्च किया गया है? पुलिस पूरे मामले की पड़ताल में लगी हुई है

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.