रहीम शेरानी/मुकेश वसुनिया, झाबुआ (मप्र), NIT:

झाबुआ जिले के तमाम शिवालयों में आज महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का जन सैलाब उमड़ता हुआ दिखाई दिया। राणापुर के प्राचीन तीर्थ स्थल पंचमुखी शिवलिंग देवल फलिया में हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ के दरबार में शीश झुका कर आस्था प्रकट की। आज प्रातःकाल से ही श्रद्धालुआें की भीड़ उमड़ना प्रारंभ हो गई थी। बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने पैदल व अपने वाहनों से पहुंचे। मंदिर परिसर में भक्तों की लंबी-लंबी कतारें देखी गई। भक्तों ने प्रसिद्ध कुंड का जल ग्रहण भी किया। व्यापारियों के द्वारा पूजन सामग्री की दुकानें भी लगाई गईं जहां से मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं ने पुष्प, फुल मालाआें, बिल्व पत्र, धूपबत्ती श्रीफल एवं प्रसादी आदि की खरीददारी कर भोलेबाबा को आस्था पूर्वक चढ़ाई गई। भक्तों ने भगवान से सुख-समृद्धि की कामना की। भगवान भोलेनाथ का आकर्षक श्रृंगार किया गया।
पंडित रमेश गोस्वामी ने बताया की रात्रि 12 बजे से ही मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी थी। मेले में खान पान, खिलौने आदि दुकानाें पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। मंदिर परिसर में पुलिस प्रशासन की व्यवस्था चाक-चौबंद थी नगर के तालाब किनारे स्थित शंकर मंदिर, वनखंडेश्वर महादेव मंदिर, भीमा शंकर महादेव मंदिर, छायन शालेश्वर महादेव मंदिर, पंचमुखी देवल फलिया, झाेतराड़ा महादेव मंदिर में दूध, दही, बिल्वपत्र से अभिषेक और पूजा अर्चना की इस दौरान मंदिर में आकर्षक विद्युत सज्जा भी की गई थी। प्राचीन तीर्थ स्थल पंचमुखी शिवलिंग देवल फलिया में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश डामाेर मित्र मंडल द्वारा महाप्रसादी खिचड़ी का भव्य आयोजन मंदिर परिसर में किया गया। इस अवसर पर पार्षद हरिश नलवाया, नारायण लाखाजी जैन, सुरेश समीर, चंदनसिंह गेहलाेद, कनु बसेर, विजय शाह आदि भी उपस्थित थे।
