वतन वापसी के बाद अभिनंदन से मिले रक्षा राज्यमंत्री सुभाष भामरे, शौर्य की प्रंशसा कर एक घंटे की हुई मुलाकात | New India Times

अब्दुल वाहिद काकर, धुले/नई दिल्ली, NIT:

वतन वापसी के बाद अभिनंदन से मिले रक्षा राज्यमंत्री सुभाष भामरे, शौर्य की प्रंशसा कर एक घंटे की हुई मुलाकात | New India Times

पाकिस्तान की कैद में साठ घंटे बिताकर वतन लौटे भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन से रविवार को रक्षा राज्यमंत्री डॉक्टर सुभाष भामरे ने दिल्ली के वायुसेना अस्पताल में मुलाकात की। रक्षाराज्य मंत्री भामरे ने वायुसेना के जाबांज पायलट की सेहत का संज्ञान लेते हुए विंग कमांडर को उनके प्रति देश की भावनाओं से अवगत कराया है। इस दौरान रक्षा राज्मंत्री ने कहा कि समूचे राष्ट्र को उनके साहस एवं दृढ़ता पर गर्व है। घंटे भर चली इस मुलाकात में वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारी भी उनके साथ मौजूद थे।

वतन वापसी के बाद अभिनंदन से मिले रक्षा राज्यमंत्री सुभाष भामरे, शौर्य की प्रंशसा कर एक घंटे की हुई मुलाकात | New India Times

रक्षा राज्यमंत्री भामरे से हुई मुलाकात के दौरान अभिनंदन ने पाकिस्तान की गिरफ्त में करीब 60 घंटे रहने के बारे में रक्षा राज्यमंत्री को विस्तार से जानकारी दी। ध्यान हो कि अभिनंदन शुक्रवार देर शाम अटारी – वाघा सीमा होते हुए अमृतसर पहुंचे और इसके करीब ढाई घंटे बाद रात करीब पौने 12 बजे वह वायुसेना के एक विमान से दिल्ली पहुंचे। उनके भारतीय सीमा में प्रवेश करने पर यह पाया गया कि उनकी दायीं आंख के पास सूजन है। जिसके बाद दिल्ली लाते ही उन्हें मेडिकल जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।रक्षा राज्यमंत्री भामरे ने वायु सेना के जांबाज योद्धा से अस्पताल में मुलाकात कर उनके शौर्य और साहस की प्रशंसा की इस दौरान पायलट अभिनंदन ने रक्षा मंत्री राज्यमंत्री डॉक्टर भामरे से मुलाकात के दौरान बताया कि पाकिस्तान में बिताए 60 घंटों के दौरान उनके साथ कैसा व्यवहार किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.