काकर समाज स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के वंशज: बिलाल काकर, महाराष्ट्र काकर समाज की हुई महा समीक्षा बैठक | New India Times

दरवेश कलंदर काकर, वैजापूर/औरंगाबाद (महाराष्ट्र), NIT:

काकर समाज स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के वंशज: बिलाल काकर, महाराष्ट्र काकर समाज की हुई महा समीक्षा बैठक | New India Times

महाराष्ट्र काकर समाज संगठन की ओर से रविवार को औरंगाबाद जिला के वैजापुर के कुरेशी भवन में महा समीक्षा बैठक बिलाल हुसैन काकर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में समाज के विभिन्न समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया और युवाओं को मुख्यधारा में लाने के लिए तकनीकी शिक्षा, शासन की योजनाएं लागू करने और समाज में हर स्तर पर विकास करने पर चिंतन किया गया।

इस अवसर पर महाराष्ट्र काकर समाज संगठन की प्रेदश स्तर की नई कार्यकारिणी समिति संस्थापक अध्यक्ष निजाम सुलेमान काकर ने घोषित कर नवनिर्वाचित सदस्यों को पद ग्रहण समारोह पूर्वक नियुक्ति पत्र सौंपा।

काकर समाज स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के वंशज: बिलाल काकर, महाराष्ट्र काकर समाज की हुई महा समीक्षा बैठक | New India Times

काकर समाज के अध्यक्ष बिलाल हुसैन काकर ने समाज जनों को सम्बोधित करते हुए कहा कि काकर समाज स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के वंशज हैं। इस समाज ने देश को आजाद कराने के लिए अंग्रेजों से लोहा लिया है। आज के तकनीकी युग में काकर समाज मुख्य धारा से कोसों दूर हो गया है। सरकारी विभिन्न योजनाओं का लाभ समाज के दबे कुचले लोगों तक पहुंचाने के लिए सभी को प्रयास करने की जरूरत है। लड़कियों और लड़कों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में आने वाली बाधाएं दूर करने के लिए महाराष्ट्र काकर समाज कटी बद्ध है। इस दौरान युवक-युवती परिचय सम्मेलन की तैयारियों पर भी चर्चा हुई। बैठक में मौजूद सदस्यों ने सम्मेलन को लेकर अपने सुझाव रखे, जिन पर समिति सहमति का गठन किया गया।

काकर समाज स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के वंशज: बिलाल काकर, महाराष्ट्र काकर समाज की हुई महा समीक्षा बैठक | New India Times

इस मौके पर महाराष्ट्र काकर समाज संगठन के प्रेदश सचिव पद पर सर्वसम्मति से धुलिया के पत्रकार अब्दुल वाहिद काकर, उपाध्यक्ष कौसर हारून काकर, अलाउद्दीन हनीफ काकर, संघटक मोहम्मद नासिर हनीफ, इब्राहिम काकर, सलीम हुसैन काकर, कार्यकारणी सदस्यों में मोहम्मद यूसुफ मोहसिन यूसुफ आदि का चयन किया गया है।

जानकारी के मुताबिक बैठक में हाजी शफी बरहानपूर, साजिद काकर अलीबाग, मोइन सेठ, गफ्फार काकर परली मुश्ताक क्रीमी, नासिर, सरफराज नाजिम काकर औरंगाबाद, रियाज, मोहसिन कौसर जलगांव, यूसुफ काकर शहादा, मुबीन सत्तर बारडोली गुजरात महाराष्ट्र समेत तमाम काकर साथी उपस्थित थे। बैठक में 31 मार्च जलगांव में युवक-युवती परिचय सम्मेलन में ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाने की भी अपील की गई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.