लाॅज में गला रेत कर महिला की हत्या, फरार हत्यारे की तलाश में जुटी पुलिस | New India Times

अब्दुल वाहिद काकर, ब्यूरो चीफ, धुले (महाराष्ट्र), NIT:

लाॅज में गला रेत कर महिला की हत्या, फरार हत्यारे की तलाश में जुटी पुलिस | New India Times

आगरा रोड़ स्थित एक लॉज में सोमवार की रात एक महिला की हत्या कर दी गई। घटना उजागर होने से शहर में हड़कंप मच गया और हजारों की संख्या में नागरिक लॉज के सामने जमा हो गए। पुलिस ने भीड़ भाड़ को हटाने के लिए हल्का बल प्रयोग करते हुए लाठीचार्ज किया।

लाॅज में गला रेत कर महिला की हत्या, फरार हत्यारे की तलाश में जुटी पुलिस | New India Times

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आगरा रोड स्थित खंडेराव बाजार चौक की राजस्थान लॉज में एक जोड़ा सोमवार की शाम साढ़े सात बजे के करीब सुरेश निळे निवासी वरखेडी धुलिया ने पत्नी बताकर कमरा किराये पर लिया और रात साढ़े नौ बजे के करीब सुरेश निळे मेडिकल स्टोर से दवाई लेने की बात होटल मैनेजर को बताया और काफी देर तक बजे तक लौट कर नहीं आया जिसके चलते होटल स्टाफ को संदेह हुआ। जब रूम के दरवाजे को ढकेला गया तो बिस्तर पर एक तीस वर्षीय महिला खून में लथपथ पड़ी हुई दिखाई दी। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।

लाॅज में गला रेत कर महिला की हत्या, फरार हत्यारे की तलाश में जुटी पुलिस | New India Times

खून की वारदात हवा की तरह शहर में फैल गई, घटना की जानकारी मिलते ही देखने के लिए हजारों की भीड़ उमड़ पड़ी। पुलिस उप अधीक्षक सचिन हीरे, शहर थाना प्रभारी गणेश चौधरी ने मौके पर पहुँच कर पंचनामा किया और फरार सुरेश नीले के सुराग में पुलिस टीमों को रवाना किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article