संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

संदीप शर्मा पुत्र हरिओम शर्मा उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम डोंडरी मेंहगॉव जिला भिण्ड को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है। बदमाश संदीप के कब्जे से मिले पिठ्टू बैग की तलाशी लेने पर उसमें 32 बोर की 10 देशी पिस्टल, चार 32 बोर के जिंदा राउण्ड मिले हैं। गिरफ्तार बदमाश के विरूद्ध थाना क्राईम ब्रांच ग्वालियर में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया और क्राईम ब्रांच द्वारा गिरफ्तार बदमाश से जप्त अवैध हथियारों के संबंध में पूछताछ की जा रही। उक्त बदमाश पूर्व में भी हथियार तस्करी के मामलें में थाना कम्पू में गिरफ्तार हुआ था।
