वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी की पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा सर्किल मितौली के तीनों थानों मितौली, मैगलगंज व नीमगांव के समस्त विवेचकों का आदेश कक्ष के दौरान लंबित विवेचनाओं की समीक्षा की गयी। इस दौरान प्रचलित विवेचनाओं की समीक्षा कर निम्न निर्देश दिये गये। थाना मितौली, थाना मैगलगंज व थाना नीमगांव के लगभग 130 विवेचनाओं की समीक्षा की गई।
इस दौरान समस्त विवेचकों को लंबित विवेचनाओं व लंबित अहकमात का गुण-दोष के आधार पर शीघ्र विधिक निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। अवैध शराब के मामलों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित करने व इसके दुष्प्रभाव के प्रति जन चौपाल लगाकर क्षेत्र की जनता को जागरूक करने हेतु निर्देशित किया गया।
विभिन्न अभियोगों के वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया।
प्रत्येक विवेचक को माह में कम से कम 8 विवेचनाओं के सफल निस्तारण हेतु निर्देशीत किया गया।
एक माह के अंदर 08 विवेचनाओं का सफल निस्तारण करने वाले विवेचकों की प्रशंसा करते हुए उत्साहवर्धन किया गया तथा अन्य को इस सम्बन्ध में कड़े निर्देश दिए गए।6 माह से पुरानी विवेचनाओं की समीक्षा कर उनके त्वरित निस्तारण हेतु समस्त विवेचकों को कड़े निर्देश दिए गए।विवेचनाओं के निस्तारण में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।
धारा 363/366 IPC के मुकदमों में अपहृता के बरामद होने के तत्काल बाद अपहृता का मेडिकल परीक्षण व धारा 164 का बयान कराने के निर्देश दिए गए। अभ्यस्त अपराधियों के विरुद्ध अधिक से अधिक गुंडा व गैंगेस्टर की कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।गैंगेस्टर एक्ट के अभियुक्तों की संपत्ति जबत्तीकरण की कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।थाने पर आने वाले पीड़ित के प्रार्थना पत्र पर त्वरित संज्ञान लेते हुए उचित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर कम से कम समय में गुणवत्तापूर्ण विवेचना कर पीड़ित को न्याय दिलाने हेतु निर्देशित किया गया।समीक्षा के दौरान कुछ अभियोगों की विवेचनाओं में तथ्यात्मक प्रगति न होने के कारण कड़ी आपत्ति जताते हुए जल्द से जल्द साक्ष्य संकलित कर इनका निस्तारण करने हेतु विवेचक को निर्देशित किया गया।
थाना मितौली का हुआ निरीक्षण
पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा थाना मितौली का निरीक्षण किया गया। इस दौरान सम्पूर्ण थाना परिसर का भ्रमण कर थाना कार्यालय, हवालात, मालखाना, कंप्यूटर कक्ष, मेस, बैरक आदि का निरीक्षण कर परिसर को साफ व स्वच्छ रखने तथा कार्यालय के अभिलेखों के रखरखाव व उनको अद्यावधिक रखने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही थाने के ग्राम अपराध रजिस्टर्स के डिजिटलाइजेशन के संबंध में भी निर्देश दिए गए। अवैध शराब के मामलों में कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित करने तथा इसके दुष्प्रभाव के विषय में जन चौपाल लगाकर जनता को जागरूक करने हेतु सभी पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया।
