अब्दुल वाहिद काकर, ब्यूरो चीफ, धुले (महाराष्ट्र), NIT:

क्राइम ब्रांच धुलिया ज़िला इकाई ने बड़े महानगरों से ऑटो रिक्शा चुराने वाली गैंग का पर्दाफाश किया है, इसमें पुलिस ने धुलिया के एक व नवी मुंबई के दो शातिर ऑटो चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी के 8 ऑटो रिक्शा बरामद किए हैं जिनमें कुछ नए कोरे ऑटो रिक्शा भी शामिल हैं।
क्राइम ब्रांच पुलिस ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया को बताया है कि शहर में नए कोरे ऑटो रिक्शा कौड़ियों के मोल बिक्री करने की जानकारी क्राइम ब्रांच पुलिस इंस्पेक्टर हेमंत पाटील को खुफिया तंत्र से प्राप्त हुई। पुलिस ने धुलिया निवासी बबलू शेख ईसा निवासी गजानन कॉलोनी चालीसगांव रोड पर संदेहजनक ऑटो रिक्शा चलाने व बिक्री करने के संदेह पर उसकी निगरानी रखी जिसमें पुलिस ने एक ऑटो रिक्शा समेत बबलू को हिरासत में ले लिया। ऑटो रिक्शा के नम्बर पर शक हुआ तो पुलिस ने बारीकी से ऑटो रिक्शा के चेचिस नंबरों का परीक्षण किया जिसमें नंबर फर्जी पाए गए। पुलिस की जांच पड़ताल में बबलू ने ऑटो रिक्शा नवी मुंबई के शातिर बदमाशों से खरीदने की बात कबूली जिसमें पुलिस ने नवी मुंबई एक जांच टीम पुलिस इंस्पेक्टर हेमंत पाटिल के निर्देशन में भेजी जिसमें रफीक जैनुद्दीन शेख गोल्डन नगर नवी मुंबई तथा बालू मछिंद्र हेलकर की कड़ी तफ्तीश की। आरोपियों ने पुलिस को नाशिक, कल्याण, ठाणे, नवी मुंबई के विभिन्न स्थानों से चोरी के आठ ऑटो रिक्शा बरामद कर दिया।
इस कार्रवाई को पुलिस अधीक्षक विश्वास पांढरे, अपर पुलिस अधीक्षक पानसरे के निर्देशन में पुलिस उपनिरीक्षक अनिल पाटील, रामकृष्ण सोनोने, हेड कांस्टेबल रफीक पठान, नत्थू भामरे, प्रभाकर बाईसाने, श्रीकांत पाटील,
गौतम सपकाले, आरिफ पठान, मनोज बागुल, अशोक पाटील, राहुल सानप आदि ने अंजाम दे कर आरोपियों को रिक्शा समेत धर दबोचा।
