जिला परिषद में लाखों के टेंडर के लिए अधिकारी कर्मचारी रहे गैरहाजिर, एक ही कंपनी को टेंडर देने का लगा आरोप | New India Times

मकसूद अली, ब्यूरो चीफ यवतमाल (महाराष्ट्र), NIT:

जिला परिषद में लाखों के टेंडर के लिए अधिकारी कर्मचारी रहे गैरहाजिर, एक ही कंपनी को टेंडर देने का लगा आरोप | New India Times

स्थानीय जिला परिषद के महिला एवं बालकल्याण विभाग में 28 जनवरी को अंगनवाडी केंद्र के लिए जरूरी मोल्डेड पॉलिमर डेस्कटॉप का टेंडर करीबन 40 लाख रूपये किंमत का ड्रा था, इसके लिए यह टेंडर भरने वाले बीड के सागर फेब्रीकेशन तथा स्प्रे पिटींग वर्कस कंपनी के संचालक साथ ही अन्य टेंडर भरने वाले लोग उपस्थित थे साथ ही इस समय उपमुख्य कार्यकारी अधिकारी भी उपस्थित थे लेकिन शाम तक इस कार्यालय मे कोई भी जिम्मेदार अधिकारी या कर्मचारी नहीं आया, जिससे यह प्रक्रिया रूक गई। यह ठेका औरंगाबाद की एक कंपनी को देने का प्रयास होने का आरोप बीड के सागर फेब्रीकेशन कंपनी ने लगाया है और इस की शिकायत मुख्य कार्यकारी अधिकारी तथा जि.प. उपाध्यक्ष से की गई है।

जिला परिषद में लाखों के टेंडर के लिए अधिकारी कर्मचारी रहे गैरहाजिर, एक ही कंपनी को टेंडर देने का लगा आरोप | New India Times

सूत्रों के मुताबिक यह टेंडर औरंगाबाद के एक कंपनी को देने और अन्य कंपनियों को टेंडर प्रक्रिया में शामिल होने से रोकने के लिए टेंडर ओपनींग के समय कोई आला अधिकारी उपस्थित नहीं था। इसलिए इस मामले की शिकायत की गई है। अब देखना यह है कि इस संबधी क्या कार्रवाइ की जाती है?

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.