अविनाश द्विवेदी/विजय भदौरिया, भिंड (मप्र), NIT:
पुलिस अधीक्षक श्री रुडोल्फ अल्वारेस द्वारा चलाये जा रहे अवैध रेत खनन, ओवरलोडिंग अभियान के क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डाॅ. गुरुकरण सिंह के निर्देशन में एवं श्री आलोक शर्मा नगर पुलिस अधीक्षक भिण्ड के मार्गदर्शन व थाना प्रभारी ऊमरी तिमेश छारी के निर्देशन में आज दिनांक 28/01/19 को ग्राम ढोंचरा सिंध नदी पर अवैध उत्खनन करते तीन जेसीबी मशीन व रेत से भरे 8 ट्रेक्टर ट्रालियों को जब्त किया गया है जिन्हें ऊमरी थाना ले जाया जा रहा है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी ऊमरी निरीक्षक तिमेश छारी के निर्देशन में एसआई विश्वनाथ मिश्रा, पी.एस.आई. संदीप चौधरी, ए एस आई रविन्द्र मांझी, प्र.आर. 959 रणबीर सिंह, आर. 525 राहुल तोमर, आऱ. 64 राकेश, आर. 753 पंकज चौहान, आर. नारायण, आर. अनिल तोमर, थाना प्रभारी नयागांव अनिल रघुवंशी, थाना प्रभारी रौन संजीत मावई मय बल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
