हाशिम अंसारी, ब्यूरो चीफ सीतापुर (यूपी), NIT:

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद लहरपुर द्वारा सरस्वती शिशु मन्दिर लहरपुर में रंगोली, मेहंदी, भाषण प्रतियोगितायें सम्पन्न हुई एवम् पूर्व सम्पन्न प्रतियोगिताओं सहित सभी विजेताओं को सम्मानित किया गया । जिसमें मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत अधिकारी हिमांशु दीक्षित, विशिष्ट अतिथि मनोज गुप्ता, अमित पाठक, मुख्य वक्ता पुश्पेन्द्र बाजपेयी एवम् नगर मन्त्री देवकी नन्दन मिश्रा आदि मन्चासीन रहे । सभी ने दीप प्रज्वलित कर सरस्वती वन्दना एवं परिषद गीत के साथ किया । कार्यक्रम का संचालन अविनाश मिश्रा ने किया । इस अवसर पर पुश्पेन्द्र परिषद के विषय में सभी को जानकारी दी । वहीं मुख्य अतिथि हिमांशु दीक्षित ने कहा की युवा अपने लक्ष्य तक पहुंचने का जज्बा तो रखते हैं किन्तु समाज के कुछ लोग ये बताने वाले होते है कि आप ये नहीं कर सकते अ भा वि प एक ऐसा छात्र संगठन है जो युवाओं को प्रोत्साहित करने का कार्य करता है । इसी के साथ 200 मीटर की दौड़ में अन्शिका मिश्रा, ज्योति त्रिवेदी, ज्योत्सना, अव्वल नहीं एवं भाषण प्रतियोगिता में सत्यम शुक्ला, मुदित महरोत्रा, गरिमा तिवारी सहित 150 छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया । इस अवसर पर मीनाक्षी मिश्रा, उमा महरोत्रा, शिवानी, पियुष श्रीवास्तव, विजय निगम, जकी,जिला छात्रा प्रमुख अभी मिश्रा, नगरसह मन्त्री अमन त्रिवेदी, योगेश, तुषार, प्रदीप, निशांत, अनुज, शोभित, अम्बुज आदि सैकड़ों प्रतिभागी एवं अभिभावक गण उपस्थित रहे । कार्यक्रम का समापन देवकी नन्दन मिश्रा ने सभी का आभार व्यक्त कर किया।
