भारत मॉडर्न स्कूल में धूमधाम के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस | New India Times

हाशिम अंसारी, लहरपुर/सीतापुर (यूपी), NIT:

भारत मॉडर्न स्कूल में धूमधाम के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस | New India Times

लहरपुर कस्बे के मोहल्ला इंदिरा नगर स्थित भारत मॉडर्न स्कूल में गणतंत्र दिवस का पर्व ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर संस्था प्रबंधक ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि डॉ अब्दुल कलाम ने कहा है कि “अगर एक देश भ्रष्ट्राचार मुक्त होता है और सुंदर मस्तिष्क का एक राष्ट्र बनता है, मैं दृढ़ता से महसूस करता हूं कि तीन प्रधान सदस्य हैं जो अंतर पैदा कर सकते हैं। वो पिता, माता और एक गुरु हैं”। भारत के एक नागरिक के रुप में हमें इसके बारे में गंभीरता से सोचना चाहिये और अपने देश को आगे बढ़ाने के लिये सभी मुमकिन प्रयास करना चाहिये।

इस अवसर पर वकार अय्यूबी, प्रधानाचार्य इकरार अय्यूबी, मोहम्मद अहमद अंसारी, मीसम रिज़वी, मोहम्मद आकिफ, मोहम्मद इमरान, समेत संस्था के छात्र-छात्राओं के साथ उनके अभिभावक व अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article