रिलायबल ग्रूप के मालिक अली अजगर की हत्या के आरोप में पत्नी का पूर्व पति गिरफ्तार, घायल पत्नी का इलाज जारी | New India Times

अजय शर्मा, मुंबई, NIT; ​रिलायबल ग्रूप के मालिक अली अजगर की हत्या के आरोप में पत्नी का पूर्व पति गिरफ्तार, घायल पत्नी का इलाज जारी | New India Timesवसई-विरार, मुंबई व आस पास में कई बिल्डिंगें बनाने वाली कंपनी रिलायबल ग्रूप के मालिक अली अजगर भानूपुर वाला की कल मुंबई स्थित उसी के घर में चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई थी। हत्या के आरोप में पुलिस ने मृतक की पत्नी के पूर्व पति को गिरफ्तार कर लिया है।
ज्ञात हो कि मुंबई अन्धेरी पश्चिम के अम्बोली पुलिस की हद में शनिवार कि सुबह अली अज़गर नामक एक नामचीन बिल्डर कि चाकू घोंप कर हत्या कर दीईगई थी। इस घटना से मृतक के परिजनों में मातम छाया हुआ है। यह घटना आयरिश पार्क नामक इमारत की है। बताया जा रहा है की पत्नी के पूर्व पति शेख शमी ने ही बिल्डर की हत्या की है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह अम्बोली इलाके के पटेल स्टेट के अंतर्गत आनेवाली आयरिश पार्क नामक इमारत में बिल्डर अली अज़गर भानूपुर वाला की हत्या कर दी गई है और साथ ही उसकी पत्नी भी घायल हो गई है।

 अली अजगर नालासोपारा सहित मुम्बई के कई अन्य जगहों पर बिल्डिंग डेवलपमेंट का काम किया करता था।  घटना के दिन सुबह 8 बजे के करीब आयरिश पार्क बिल्डिंग के 15वें मंजिल पर फ़्लेट क्रमांक 154 में उमर शेख शमी नामक व्यक्ति ने बिल्डर अली अज़गर को चाकू घोंप कर मार डाला। घटना के बाद अली को अन्धेरी वेस्ट के कोकिलाबेन अस्पताल में ले जाया गया जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के दौरान बिल्डर की पत्नी की पत्नी भी घायल हुई थी जिसका उपचार जारी है। लोगों ने बताया कि आरोपी शमी अली अज़गर की पत्नी का पूर्व पति है। शमी इन दिनों इन दोनों द्वारा की गई इस शादी से सख्त नाराज़ था। यही कारण है कि उसने बिल्डर अली कि हत्या कर इस घटना को अंजाम दिया है। मुम्बई शहर के तेज़ तर्रार सह आयुक्त देवेन भारती ने बताया कि आरोपी को पुलिस ने गिरफ़्तार कर हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article