MPPSC से चयनित सहायक प्राध्यापकों ने शीघ्र नियुक्ति की मांग को लेकर की बैठक | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ धार (मप्र), NIT:

MPPSC से चयनित सहायक प्राध्यापकों ने शीघ्र नियुक्ति की मांग को लेकर की बैठक | New India Times

धार जिले के MPPSC द्वारा चयनित सहायक प्राध्यापकों ने लालबाग परिसर में बैठक आयोजित कर अपनी शीघ्र नियुक्ति के संदर्भ में चर्चा की। बैठक में डॉ. आशा कनेल, डॉ. शोभाराम सोलंकी, आनंदसिंह ठाकुर, अभय वर्मा, सुश्री रजनी चौहान, सचिन राठौर, राकेश कनेल, आकाश एस्के, डॉ. संतोष एस्के, श्रीमती रंजना पाटीदार, गलसिंह ठाकुर, दत्तपालसिंह भवर, राजेश मुजाल्दा, नरेंद्रसिंह चौहान, डॉ. बाऊ पटेल, डॉ. रेखा डावर, मानसिंह डोडवा, रमेश जमरा, मंशाराम बघेल आदि उपस्थित हुए। ज्ञात हो कि उच्च शिक्षा विभाग के 3342 रिक्त पदों के विरुद्ध 26 साल बाद MPPSC के माध्यम से भर्ती परीक्षा जून 2017 में आयोजित हुई थी। 2536 अभ्यर्थियों की चयनसूची जारी होने एवं इनके दस्तावेजों के सत्यापन के बाद भी आजतक इनकी नियुक्ति नही हो पायी जिससे चयनित अभ्यर्थियों में नाराजगी है। बैठक में धार जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें अध्यक्ष सुश्री भारती जमरा एवं उपाध्यक्ष श्री केशरसिंह ठाकुर को बनाया गया। मीडिया प्रभारी डॉ. पूजा शर्मा ने बताया कि नवचनित सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी एवं UGC के तय मानकों के अनुसार की जा रही है। अतः इनकी शीघ्र नियुक्ति की जाए ताकि प्रदेश में वर्षों से रिक्त पड़े सहायक प्राध्यापक पद भरे जा सकें ताकि प्रदेश की उच्च शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण बनाया जा सके। अपनी शीघ्र नियुक्ति की मांग को लेकर प्रदेश भर के सभी नवचयनित सहायक प्राध्यापक 16 जनवरी को भोपाल में एकत्रित होने वाले हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.