SBI अकाउंट में रखना होगा कम से कम 5000 रुपए, कम होने पर लगेगा चार्ज, 1 अप्रैल से प्रभावी होगा नियम | New India Times

Edited by Tarique Khan :

नई दिल्ली, NIT;  ​SBI अकाउंट में रखना होगा कम से कम 5000 रुपए, कम होने पर लगेगा चार्ज, 1 अप्रैल से प्रभावी होगा नियम | New India Timesस्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपने खाता धारकों को अप्रैल महीने से झटका देने की तैयारी कर ली है। अब निर्धारित बैलेंस कम होने पर चार्ज लगने वाला है।

SBI के नए नियमानुसार बैंक अकाउंट में न्यूनतम बैलेंस पर जुर्माना एक अप्रैल से लागू हो जाएगा। नियमानुसार मेट्रो शहरों के लिए न्‍यूनतम बैलेंस 5,000 रुपए, शहरी इलाकों के लिए 3,000 रुपए, अर्ध शहरी इलाकों के लिए 2,000 और ग्रामीण इलाकों के लिए 1,000 रुपए खाते में रखना ही होंगे।​

SBI अकाउंट में रखना होगा कम से कम 5000 रुपए, कम होने पर लगेगा चार्ज, 1 अप्रैल से प्रभावी होगा नियम | New India Timesवहीं ATM से 4 बार से अधिक पैसा निकलने पर 150 रु टैक्स और 23 रुपये सर्विस चार्ज मिलाकर कुल 173 कटेंगे।

यदि खाते में रकम और 5000 रुपए के मासिक औसत के बीच अंतर 50 प्रतिशत या इससे कम है तो एसबीआई 50 रुपए का शुल्क और इसके साथ ही सेवा कर वसूलेगा। 50 से 75 फीसदी का अंतर होने पर जुर्माना राशि 75 रुपए और और 75 फीसदी से अधिक की कमी पर यह शुल्क 100 रुपए (सेवा कर अलग) होगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.