एडवोकेट एम एन हुदा के खानदान की बेटी हुई राज्यपाल के हाथों सम्मानित | New India Times

मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

एडवोकेट एम एन हुदा के खानदान की बेटी हुई राज्यपाल के हाथों सम्मानित | New India Times

स्थानीय गुरू गोविंद सिंह डेंटल कॉलेज की छात्रा एवं मोहम्मद नूरूल हुदा खानदान की चश्मे चिराग़ कौसर फातिमा को देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर में प्रथम स्थान सहित गोल्ड मेडल प्राप्त होने पर मध्यप्रदेश की महामहिम राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने रविवार 6 जनवरी 2019 को इंदौर में आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम में सम्मानित कर स्वर्ण पदक प्रदान किया है।

कौसर फ़ातेमा की माता श्री भी एक युनानी डाक्टर हैं तथा पिता की रूबी फार्मेसी नामक फर्म है। इस उपलब्धि पर नगर एंव समाज में हर्ष है। उसके पिता अली असगर, माता रुबीना अली सहित कॉलेज के मुख्य संचालक उपेंद्र सिंह कीर (टोनी भैया),कालेज की चेयरमैन जसलीन कौर कीर, रमेश शुक्ला, डॉ. भरत चौधरी, डॉ. सलीम अंसारी, डाक्टर अल्ताफ जाविद, डाक्टर आरिफ अली, क़ाईद इस्माइल सुरूरी, मुल्ला क़य्यूम सुरूरी, डाक्टर नईमा नसीम, डाक्टर मुशब्बर ताबिश, मुल्ला तफज्जुल हुसैन मुलायम वाला, अली असगर टाकली वाला, मंसूर सेवक, तजम्मुल आज़ाद, मोहम्मद अज़हर सोडावाला, डाक्टर फ़ौज़िया फरहाना सोडावाला, एडवोकेट शमीम आज़ाद, मोइज़ हुसैन, इंशा, रिज़वान अब्बास आदि ने हर्ष व्यक्त कर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उस के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.