नर्सिंग की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों ने शक का इज़हार कर की जांच की मांग | New India Times

इम्तियाज़ चिश्ती, ब्यूरो चीफ दमोह (मप्र), NIT:

नर्सिंग की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों ने शक का इज़हार कर की जांच की मांग | New India Times

दमोह के ओजस्विनी नर्सिंग कॉलेज में पढ़ रही एक छात्रा ने हॉस्टल के अंदर अपने ही रूम में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। छात्रा की मौत पर परिजन सवाल उठाकर निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।

नर्सिंग की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों ने शक का इज़हार कर की जांच की मांग | New India Times

दमोह के ओजस्विनी संस्थान में नर्सिंग मैं फोर्थ ईयर में पढ़ रही छात्रा जमुना अहिरवार ने अपने ही कमरे में कपड़े से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है।घटना की खबर पुलिस को दी गई पुलिस और एफ एस एल की टीम मौके पर पहुंची और मामले की तफ्तीश शुरू की,इस बात की सूचना परिजनों को दी गई तो मृतिका की बहन जो की इसी कॉलेज में पढ़ती है मौके पर पहुंचे और मृतका के पिता ने अपनी बेटी की मौत को संदिग्ध बताते हुए मामले की जांच की बात कही।घटना की खबर लगते ही दमोह देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल की मदद से मामले की तफ्तीश शुरू की पुलिस की माने तो पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के साथ ही घटना स्पष्ट हो जाएगी।मामला छात्रा की मौत से जुड़ा हुआ है और छात्रा का मोबाइल और कोई भी सुसाइड नोट अभी तक बरामद नहीं हुआ है ऐसे में देखने लायक बात यह होगी कि मामले की तफ्तीश कब तक पूरी होती है और कब तक छात्रा की मौत की असर वजह निकल कर सामने आती है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.