कंबल वितरण: गरीब बुजुर्गो की सेवा करना पूनीत कार्य: जयप्रकाश चतुर्वेदी | New India Times

हनीफ खान, ब्यूरो चीफ सोनभद्र (यूपी), NIT:

कंबल वितरण: गरीब बुजुर्गो की सेवा करना पूनीत कार्य: जयप्रकाश चतुर्वेदी | New India Times

पं.दीनदयाल शिक्षण समिति के बैनर तले राजवंशी देवी इंटर कालेज के प्रांगण में विद्यालय के प्रबंधक/ पुर्व विधान परिषद सदस्य भाजपा जयप्रकाश चतुर्वेदी ने प्रत्येक वर्ष की भांति बुधवार को कडाके की ठंडी से ठिडुरते क्षेत्र के 200 असहाय गरीब बुजुर्गों को कैम्प लगाकर कंबल वितरण की। कंबल वितरण करते हुये उन्होंने कहा कि गरीबों की सेवा करना ही जीवन को सार्थक बनाता है।कंबल वितरण आयोजन में आये ग्रामीणों से भाजपा सरकार की उपलब्धियों को बताते हुये कहा कि सरकार गरीबों के लिए तमाम योजनाएं चला रही है जिसका लाभ कार्यकर्ता गांव गांव जाकर दिलाने का काम करें।

समारोह में भाजपा के मंडल अध्यक्ष शशांक शेखर मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता, विद्यालय के प्रधानाचार्य सुशील चतुर्वेदी, पुर्व प्रधान रामकुमार जायसवाल, संजय चतुर्वेदी, बृजकुमार जायसवाल, शिवप्रसाद रिटायर्ड जज चौधरी, रंजना चौधरी समेत तमाम भाजपाइयों ने संबोधन किया। सभा का संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रभाष पाण्डेय ने किया। कंबल वितरण में मुख्य रूप से विद्यानंद तिवारी, मोतल्ली, महगूराम, जगरनाथ पासवान, सरजू समेत सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.