"स्कूल चले हम" किताब का किया गया विमोचन | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ धार (मप्र), NIT:

"स्कूल चले हम" किताब का किया गया विमोचन | New India Times

स्कूल चले हम के अन्तर्गत किताब का विमोचन किया गया। शासकीय माध्यमिक विद्यालय तिरला की शिक्षिका ममता वैरागी ने स्कूल चले हम पर कुछ स्मरण लिखे हैं जिसे माननीय कलेक्टर महोदय श्री दीपक सिंह, जिला सहायक आयुक्त श्री बृजेश पाण्डे, लोक संचालनालय श्री मंगलेश व्यास, श्री भूषण देशपांडे, श्री कमलसिंह ठाकुर, डाइट प्राचार्य श्री जयंत जोशी ने किताब को बहुत सराहा और शिक्षिका ममता वैरागी द्वारा जो रचनाएं लिखी गई हैं उसकी प्रशंसा की और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना दी।
ममता वैरागी द्वारा लिखी किताब के विमोचन के अवसर पर संकुल प्राचार्य श्रीमती कल्पना नालकर, प्रधानाध्यापक श्री कैलाशचन्द्र सोलंकी, बीआरसी श्री गंगाराम अचाले, बी.ई.ओ.साहब अनिल व्यास, जनशिक्षक श्री जीवन मकवाना व भारतसिंह मण्डलोई, महेश शर्मा,मुकेश वर्मा, रंजना चौहान,ललीता चौहान माधुरी शिक्षिका, प्रकाश प्रजापत, महेश शर्मा, रामप्रसाद यादव सहित समस्त स्टॉफ उपस्थित था।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article