पन्ना हीरा खदान में मिला लगभग एक करोड़ रुपये कीमत का हीरा | New India Times

संदीप तिवारी, ब्यूरो चीफ पन्ना (मप्र), NIT:

पन्ना हीरा खदान में मिला लगभग एक करोड़ रुपये कीमत का हीरा | New India Timesपन्ना की उथली हीरा खदान कल्याणपुर से मजदूर को 18.13 कैरेट का हीरा मिला है। यह बेशकीमती जैमसे क्वालिटी का हीरा बताया जा रहा है। इस हीरे का वजन 18.13 कैरेट है जिसकी अनुमानित कीमत 1 करोड़ से अधिक आंकी जा रही है। मजदूर राधेश्याम सोनी के साथ आठ लोगों ने मिलकर खदान लगाई थी, आज पन्ना के हीरा कार्यालय से दो बड़े हीरो की नीलामी भी हुई है जिसमें 42.59 कैरेट के हीरे की नीलामी 2 करोड़ 55 लाख लगाई गई। पन्ना बेशकीमती हीरों के लिए जाना जाता है। 42 कैरेट 59 सेंड का हीरा झांसी निवासी राहुल अग्रवाल ने 6 लाख रुपये प्रति कैरेट की दर से खरीदी जिसकी कीमत 2 करोड़ 55 लाख 54 हजार हुई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.