वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी की कोतवाली गोला गोकर्णनाथ क्षेत्र के मैलानी थाना क्षेत्र के अंतर्गत टेडवापुल से गोला रोड पर लगभग एक किलोमीटर दूर रोड से 800 मीटर अन्दर मालपुर जंगल में एक अज्ञात महिला जिसकी उम्र लगभग 28 वर्ष और एक बच्ची उम्र लगभग 7 वर्ष की जली हुई अवस्था में बरामद हुई है। समाचार लिखे जाने तक दोनों शवों की पहचान नहीं हो पाई है। मृतक महिला के समीप एक कटोरी और गिलास पड़ा हुआ मिला है।मौके पर थाना मैलानी पुलिस और सीओ गोला पहुंचे तथा शिनाख्त करने की कोशिश की लेकिन अभी तक शिनाख्त नहीं हो पायी है।
