प्रस्तावित बिजली दर बढ़ोतरी के खिलाफ आम आदमी पार्टी का विरोध-प्रदर्शन,  हज़ारों आपत्तियों के साथ नियामक आयोग पहुंचे आप कार्यकर्ता | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT; ​प्रस्तावित बिजली दर बढ़ोतरी के खिलाफ आम आदमी पार्टी का विरोध-प्रदर्शन,  हज़ारों आपत्तियों के साथ नियामक आयोग पहुंचे आप कार्यकर्ता | New India Times
पिछले दिनों बिजली कंपनियों ने प्रदेश में 12% बिजली दर की बढ़ोतरी की मांग की है। उसी के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने आज नियामक आयोग पर प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व प्रदेश संयोजक श्री आलोक अग्रवाल ने किया और सैकड़ों कार्यकर्ता रैली के रूप में बिट्टन मार्किट से नियामक आयोग पहुंचे।
इस दौरान आप कार्यकर्ताओं ने नियामक आयोग में साथ लाई हज़ारों आपत्तियां भी दर्ज कराईं। इस पुरे प्रदर्शन के दौरान बिजली बढ़ोतरी के विरोध में जमकर नारे बाज़ी भी हुई।
प्रदर्शन में प्रदेश संयोजक श्री आलोक अग्रवाल ने कहा कि मध्य प्रदेश में बिजली दर पहले ही बहुत ज्यादा है इसे और बढ़ाना जनता पर और बोझ डालेगा वैसे भी मध्य प्रदेश में वैसे ही प्रति व्यक्ति आय देश से बहुत कम है।
उन्होंने यह भी कहा कि मध्य प्रदेश में महँगी बिजली का कारण शिवराज सरकार की निजी कंपनियों से सांठ गांठ है। एक तरफ वो सस्ती बिजली पैदा करने वाले सरकारी पावर प्लांट को बंद रखते है, वही दूसरी तरफ निजी कंपनियों से महँगी बिजली खरीद रहे है। ​
प्रस्तावित बिजली दर बढ़ोतरी के खिलाफ आम आदमी पार्टी का विरोध-प्रदर्शन,  हज़ारों आपत्तियों के साथ नियामक आयोग पहुंचे आप कार्यकर्ता | New India Times
उन्होंने शिवराज पर निशाना साधते हुए कहा कि दूसरे प्रदेशो को मध्य प्रदेश सस्ती बिजली बेच रहा है और प्रदेश की जनता बिजली के दुगने दाम दे रही है, आखिर क्यों? 
आम आदमी पार्टी किसी भी कीमत में बिजली के दाम नहीं बढ़ने देगी और 9 तारीख को नियामक आयोग में सुनवाई में भी हम जनता का पक्ष रखेगे। 
उल्लेखनीय है आम आदमी पार्टी पुरे प्रदेश में बिजली आंदोलन चला रही है और उसी के तहत 1.5 लाख से ज्यादा आपत्तियां पूरे प्रदेश में दर्ज करवाई गई है। 

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article