अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT;
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के औकाफ किरायेदारान कल्याण समिति के अध्यक्ष राशिद गौरी ने आज एक प्रेस कांफ्रेन्स आयोजित कर आरोप लगाया है कि वक्फ़ बोर्ड के अध्यक्ष मोहम्मद शौकत खान अपने पद का फायदा उठाते हुये मनमानी कर रहे हैं। लगभग तीन वर्षों से समिति वक्फ़ बोर्ड की कमियों को उजागर कर रही है लेकिन उसके बावजूद अल्पसंख्यक कल्याण बोर्ड कोई कार्यवाही नहीं कर रही है। राशिद गौरी ने चेतावनी देते हुये कहा है कि यदि मोहम्मद शौकत खान को अध्यक्ष पद से नहीं हटाया गया तो आगामी सात मार्च को सीएम हाऊस के सामने आत्मदाह करने पर विवश होंगे और उनकी मौत कीजिम्मेदार प्रदेश सरकार होगी।
