बंदूक की नोंक पर डकैती की शिकायत निकली फर्जी, पुलिस ने किया खुलासा | New India Times

अब्दुल वाहिद काकर, ब्यूरो चीफ धुले/नंदुरबार (महाराष्ट्र), NIT:

बंदूक की नोंक पर डकैती की शिकायत निकली फर्जी, पुलिस ने किया खुलासा | New India Times

बंदूक की नोंक पर डकैती की घटना का पुलिस ने कुछ ही घंटों में खुलासा कर दिया है। शिकायत कर्ता ने पुलिस के सामने कबूल किया कि कारोबार में घाटे के चलते उसने फर्जी डकैती की कहानी गढ़ कर संबंधित व्यापारी को पैसा नहीं लौटाने के लिए मंगलवार की सुबह डकैती लूट की झूठी शिकायत दर्ज कराई है।

बंदूक की नोंक पर डकैती की शिकायत निकली फर्जी, पुलिस ने किया खुलासा | New India Times

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह मोहाड़ी पुलिस थाने की सीमा क्षेत्र में धूलिया के भंगार के व्यापारी अरबाज अली बरकत अली उसकी स्वफ़िट कार से औरंगाबाद जा रहा था इस दौरान गडताड़ घाट में दिनदहाड़े बंदूक की नोंक पर चाकू मारकर अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों ने डेढ़ लाख रुपया तथा एक मोबाइल की लूट की शिकायत मंगलवार की दोपहर को मोहाडी पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई थी जिसमें पुलिस ने शिकायतकर्ता की शिकायत के आधार पर धूलिया से लेकर घटनास्थल के सीसीटीवी कैमरे फूटेज की जांच पड़ताल की। संदेहास्पद व्यक्ति आरिफ शाह के बयान और शिकायतकर्ता के बयानों को खंगाला जिसमें पूरे रास्ते पर अज्ञात हमलावरों के फुटेज नहीं मिलने से थाना प्रभारी अधिकारी अभिषेक पाटील को दाल में काला नजर आया जिसकी जानकारी तुंरत उन्होंने सीएसपी सचिन हिरे को दी। उनके जाँच दल और मोहाड़ी पुलिस ने बयानों के आधार पर जांच पड़ताल की तो शिकायतकर्ता ही गंगाधर निकला। पुलिस को उसने बताया कि कारोबार में घाटा होने के कारण उसकी इच्छा व्यापारी को रुपए नहीं देने की थी जिसके चलते उसने झूठी कहानी लूट की परिजनों को सुनाई और पुलिस में मामला दर्ज कराया था लेकिन पुलिस कि सर्तकता से उसका झूठ पकड़ा गया।

इस नकली डकैती का खुलासा पुलिस अधीक्षक विश्वास पांढरे, अपर पुलिस अधीक्षक पानसरे, सीएसपी सचिन हिरे के निर्देशन में मोहाड़ी थाना प्रभारी अधिकारी अभिषेक पाटील के नेतृत्व में पुलिस उप निरीक्षक दिनेश मोरे, हेड कांस्टेबल ब्रह्ममें, मराठे, पुलिस नायक कबीर शेख, पुलिस कांस्टेबल जोएब पठान, गणेश भामरे,
महाले, सचिन वाघ तथा चेतन माली ने उजागर किया है। अब देखना यह है कि पुलिस झूठी शिकायतकर्ता के खिलाफ क्या कार्रवाई करती है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.